Aaj ka Gold Silver Rate: जानिए 22 अप्रैल को अपने शहर के 22-24 कैरेट सोने का ताजा भाव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Aaj ka Gold Silver Rate:- भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसका मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव बताया जा रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के बाजार में टैक्स सहित सोने का रेट बढ़कर 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.46% की गिरावट के साथ 2,245 रुपये टूटकर 1,51,698 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले यह 1,53,943 रुपये पर बंद हुआ था।

आज का सोने का भाव

ध्यान देने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंच चुका था। गुडरिटर्न्स के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक इसका रेट 1,52,355 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमत घटकर 4,776.85 डॉलर प्रति औंस रह गई है।

कैरेट1 ग्राम8 ग्राम10 ग्राम100 ग्राम
18 कैरेट11,661 रुपये93,288 रुपये1,16,610 रुपये11,66,100 रुपये
22 कैरेट14,249 रुपये1,13,992 रुपये1,42,490 रुपये14,24,900 रुपये
24 कैरेट15,543 रुपये1,24,344 रुपये1,55,430 रुपये15,54,300 रुपये

मंगलवार का सोने का भाव

अगर पिछले दिन की बात करें तो मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाले सोने का भाव 300 रुपये की बढ़त के साथ 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर पहुंच गया था, हालांकि वैश्विक बाजार में कमजोरी बनी रही और स्पॉट गोल्ड करीब 1% गिरकर 4,776.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

आज का चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी इसी तरह उतार-चढ़ाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी का रेट बढ़कर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं MCX पर चांदी का वायदा भाव 3.02% की गिरावट के साथ 7,629 रुपये टूटकर 2,44,916 रुपये प्रति किलो पर आ गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,52,545 रुपये पर बंद हुआ था।

ग्राम22 अप्रैल 2026
1264.90 रुपये
82,119.20 रुपये
102,649 रुपये
10026,490 रुपये
10002,64,900 रुपये

इस साल 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलो है, जबकि IBJA के ताजा आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह तक इसकी कीमत 2,50,513 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत घटकर 78.69 डॉलर प्रति औंस रह गई।

मंगलवार का चांदी का भाव

पिछले दिन यानी मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 700 रुपये महंगी होकर 2.58 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी, लेकिन वैश्विक स्तर पर कमजोरी देखने को मिली और स्पॉट सिल्वर 1.29% गिरकर 78.69 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Leave a Comment