Betul Crime: जोलखेड़ा रेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                     पहचान नहीं होने से पुलिस जांच में जुटी

Betul Crime/मुलताई। मुलताई क्षेत्र के जोलखेड़ा रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के समीप मिले व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मुलताई थाना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति शव की पहचान करता हो या संबंधित जानकारी रखता हो, तो तत्काल मुलताई थाने में संपर्क कर जानकारी दें ताकि मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पूरे मामले में चलती ट्रेन से युवक के गिरने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

CRIME NEWS: घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment