CRIME NEWS/मुलताई। पुलिस ने नाबालिग बालिका से जबरदस्ती करने का प्रयास एवं मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। बताया गया कि हतनापुर निवासी शिवा पिता भीवजी पिपरदे 20 वर्ष द्वारा कथित रूप से नाबालिग को लगातार परेशान किया जा रहा था तथा मिलने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी ने घर में घुसकर जबरदस्ती करने का प्रयास किया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ आरोपी द्वारा लाठी से मारपीट किए जाने का आरोप है, जिससे पीड़िता के पिता एवं चाची को चोटें आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना मुलताई पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
Read Also: भीषण गर्मी में रात के समय दो से तीन बार विद्युत कटौती से लोग बेहाल

