Betul Daily News/मुलताई। शासकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में गुरुवार 16 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा एवं नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद महेंद्र जैन, नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता नारायण देशमुख तथा परियोजना अधिकारी गीता मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं को आत्मनिर्भरता, संतुलित पोषण और स्वास्थ्य शिक्षा के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
होस्टल अधीक्षक उषा पंवार ने बालिकाओं को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वहीं पर्यवेक्षक तुलसी पंवार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के विषय में जानकारी देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
Betul Ki Taja Khabar: मंदिरों सहित घरों में हो रही चोरियां, पकड़ा नहीं रहे चोर
कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रजनी परिहार एवं रेखा कवर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सकु गलफट ने घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा कर बालिकाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन नारी शक्ति का करो सम्मान, तभी बढ़ेगा देश का मान के संदेश के साथ किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बालिकाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया गया।

