बढ़ती चोरी की घटनाओं पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से की चर्चा
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू के नेतृत्व में नपा एल्डरमैनों एवं कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार से चर्चा की प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई। इस दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाने के संबंध में मांग रखी गई। बैठक में नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति सुधारने, प्रमुख स्थानों पर नए कैमरे लगाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश के लिए व्यापारियों की बैठक आयोजित करने का सुझाव भी दिया गया। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री एवं एल्डरमैन निलेश चावरिया, एल्डरमैन राजू चौबे, प्रीतम सिंह सिसोदिया, बिना पंजाबी, महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, पूर्व पार्षद श्रवण नागले, कार्यकर्ता मनोज उइके सहित अन्य मौजूद रहे। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि नगर में गश्त बढ़ाई जाएगी और चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
Betul Samachar News: खानिश्का प्रथम, पलक द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रही उर्वशी

