Betul Ki Khabar – BMO ने हाईवे पर दो घायलों का किया इलाज

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar :- मुलताई सरकारी अस्पताल में नवपदस्थ बीएमओ डॉक्टर पंचम सिंह ने सड़क पर गंभीर घायल पड़े दो लोगों को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचकर उनकी जान बचाई है।

जानकारी अनुसार बीएमओ, बीपीएम और बीसीएम के साथ ग्राम नरखेड में पीएससी के निरीक्षण के लिए गए हुए थे। जहां से वापस आते समय पंखा के पास पारडसिंगा निवासी मंचित पुत्र कचरू बोडखे और चिखली खुर्द निवासी नंदू पुत्र केशवराव दवंडे सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। जिन्हें गंभीर रूप से चोट भी आई हुई थी।

यह भी पढ़िए : Betul Crime News – बगैर मुंडेर के कुएं में गिरने से युवक की मौत

सड़क पर दोनों को पड़ा देख बीएमओ ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया और दोनों को पहले मौके पर प्राथमिक उपचार देकर एंबुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन एम्बुलेंस को समय लगता देख तत्काल ही वे स्वयं अपने वाहन से दोनों घायलों को मुलताई अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया।

दोनाें घायलों का इलाज जारी (Betul Ki Khabar)

इस संबंध में बीएमओ डॉक्टर पंचम सिंह ने बताया कि दोनों घायल बेहोश पड़े थे और उनका सड़क पर ही उपचार किया गया है। उसके बाद उन्हें निजी वाहन से उन्होंने मुलताई के सरकारी अस्पताल पहुंचा है।

Leave a Comment