Betul Ki Khabar : शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों ने किया कृषि फार्म गुदगांव का भ्रमण

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

वनस्पति शास्त्र विभाग के तत्वाधान में हुआ आयोजन

Betul Ki Khabar / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री गंजन सिंह कोरकू महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों द्वारा शासकीय कृषि फार्म गुदगांव का भ्रमण किया गया। वनस्पति शास्त्र विभाग द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में कृषि प्रक्षेत्र अधीक्षक श्री ओमप्रकाश द्वारा विद्यार्थियों को वर्मी कंपोस्ट खाद , वर्मी वॉश एवं जैविक कीटनाशक बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। विभिन्न प्रकार के पेड़ों की पत्तियां जैसे कि नीम, करंज,धतूरा आदि द्वारा खाद एवं कीटनाशक बनाए जाने की विधि विद्यार्थियों को बताई गई।

Read Also : आज वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन भी खेल और मनोरंजन से रहेगा भरपूर –

साथ ही साथ बीजों की ग्रेडिंग, दाल की ग्रेडिंग मशीन द्वारा करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। कृषि फॉर्म में जैविक पद्धति से उगाई जा रही विभिन्न फसलों के खेतों का भ्रमण भी विद्यार्थियों को कराया गया। यह भ्रमण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जितेंद्र कुमार दवडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस भ्रमण में वनस्पति शास्त्र विभाग से डॉ कृष्णा राठौर एवं सुश्री रजनी नरवरे उपस्थित रहें।

Leave a Comment