Betul Ki Khabar: मेजर ध्यानचंद को याद करके राष्ट्रीय खेल दिवस की हुई शुरूआत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                      पहले दिन नगर की 9 शालाएं हुई विभिन्न खेलों में शामिल

Betul Ki Khabar/मुलताई:- खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित करोला पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि नगरपालिका के वरिष्ठ सभापति डॉ जी ए बारस्कर ने राष्ट्रीय खेल दिवस का शुभारंभ किया। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस 29 अगस्त को देश में हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है एक घंटा खेल के मैदान में इस थीम पर आधारित कुल 9 शालाओं ने पहले दिन विभिन्न खेलों में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ जी ए बारस्कर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने चंद्रमा की रोशनी में कठोर अभ्यास करके अपने खेल को निखारा और भारतीय हाकी को विश्व में सम्मान दिलाया। मेजर ध्यानचंद ने 1928, 1932 और 1936 में ओलम्पिक खेलों में भारत को लगातार तीन बार स्वर्ण पदक विजेता बनाया । तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल उत्सव का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुलताई के मार्गदर्शन में संचालित किए जा रहे हैं। बी ई ओ श्री सक्षम बारमाटे ने बताया कि पहले दिन खेल प्रतियोगिता दूसरे दिन मनोरंजक खेल और तीसरे दिन साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

नोडल अधिकारी हेमंत विश्वकर्मा एवं खेल शिक्षिका श्रीमती रश्मि बाथरे के निर्देशन में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । सांसद खेल महोत्सव के रजिस्ट्रेशन की लांचिंग भी की गई।

Read Also:- गुरुकुल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों की अनोखी पहल “सेल्फी विथ गणेश”

खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में
करोला पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र राठौर खेल शिक्षक अशोक धाड़से, शिवप्रसाद अवस्थी, कामना साबले, अर्चना महाते, हेमलता सोनी, खुशबू सागरे, पूनम बडोदे, विशाल भारती ने विशेष सहयोग दिया मंच संचालन शिक्षक सुशील पौनीकर ने किया।

Leave a Comment