भक्ति भाव के साथ मनाया गया भगवान परशुराम प्रागट्योत्सव, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/चिचोली। भगवान परशुराम के प्रागट्योत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज चिचोली द्वारा नगर के खाक चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम के साथ हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना, महामंगल आरती, हनुमान चालीसा एवं परशुराम स्तोत्र का पाठ किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के दौरान समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम एवं प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित करने पर रुतिजा पिता आशीष देशपांडे और साक्षी पिता सुनील शुक्ला को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। परशुराम जन्मोत्सव पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें जिसमें दिव्या मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम न्याय और धर्म के प्रतीक है उन्हें अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर समाज को सही दिखा दिखाने का कार्य किया है l

Betul News Today: बोरदेही बस स्टेड राम मंदिर के मुख्य द्वार पर गंदगी का आलम

इसके अलावा आगामी दिनों में भगवान परशुराम के फरसा स्थापना को लेकर समाज के लोगों ने आपसी चर्चा भी की और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर सुरेखा देशपांडे, प्रियंका शुक्ला, वंदना दुबे दिव्या मिश्रा किरण दुबे, माधुरी देशपांडे ,मोना शुक्ला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, पंडित शिवशंकर दुबे, अनुराग मिश्रा, राजेंद्र दुबे ,सुनील शुक्ला, आशिष देशपांडे सतीश शुक्ला, लक्की मिश्रा, राम दीक्षित, वशिष्ठ दुबे सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे

Leave a Comment