Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर के राजीव गांधी वार्ड में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मनोज गांवडे के खलिहान में अचानक आग लग गई। आग लगने से खलिहान में रखी सांगौन की लकड़ी, गोबर के कंडे, खाद एवं मक्के का कड़वा जलने लगा, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर टीम के ड्राइवर मनोज सिंह, गिरीश पिपले एवं सुमित पुरी ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के क्षेत्र में आग फैलने से रोका जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Read Also: अंकुश डाहरे ने प्रादेशिक सेना में चयनित होकर बढ़ाया नगर का मान

