Betul Ki Khabar :– ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुए एक बुजुर्ग को रविवार को भोपाल रेफर किया गया है। बुजुर्ग शनिवार से लापता था। यह बुजुर्ग जीआरपी को रेलवे ट्रैक के पास घायल हालत में मिला था। जिसे पहले घोड़ाडोंगरी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दयाराम अतुलकर (70) निवासी सारणी शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास घर से पैदल निकाला था और वापस घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू की। काफी जगह ढूंढने के बाद भी बुजुर्ग का कोई पता नहीं चला।
यह भी पढ़िए: Betul Crime News: भैंसदेही पुलिस ने किया अंधेकत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा आरोपियों गिरफ्तार
बुजुर्ग घायल अवस्था मे रेलवे ट्रैक के पास जीआरपी पुलिस को मिला। जीआरपी ने परिजनों की तलाश की जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घायल बुजुर्ग का घोड़ाडोंगरी में प्राथमिक उपचार के बाद बैतूल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें भोपाल रैफर किया गया है। बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात दयाराम ट्रेन की चपेट में आ गए थे। जिन्हें सर, हाथ और शरीर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि दयाराम शनिवार सुबह 11 के करीब घर से पैदल निकले हुए थे और उसके बाद वह घर नहीं लोटे। बुजुर्ग कौन सी ट्रेन के चपेट में आया है और वे सारणी से घोड़ाडोंगरी तक कैसे पहुंचे यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।