Betul Ki Taja Khabar : धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर आयोजकों ने शुरू की तैयारियां

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

19 से प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन

Betul Ki Taja Khabar / भैसदेही (मनीष राठौर) :- माँ पूर्णा नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आगामी 19 फरवरी से 11 कुंडीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं हरिहर शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जायेगा। आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। यहां 19 फरवरी को सुबह 8 बजे विशाल कलश यात्रा निकाली जायेगी, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आयोजन स्थल पहुंचेगी। जिसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन होगा। श्रीधाम वृदांवन के पंडित शिवमकृष्ण बधौलिया श्रद्धालुओं को कथा सुनायेगे। वहीं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से अमित तिवारी यज्ञाचार्य बनारस के सानिध्य में यज्ञ संपन्न होगा।

Betul Samachar : खस्ताहाल मार्ग हादसों को दे रहा दावत, ग्रामीण परेशान –

आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठानों का समापन 27 फरवरी को पूर्णाहुति के साथ किया जायेगा। इन धार्मिक अनुष्ठानों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक और धार्मिक ज्ञान प्रदान करना है। समाज में सद्भावना और एकता को बढ़ावा देना है। इस संबंध में आयोजक समिति के सदस्य महेंद्र मालवीय, राजेंद्र ठाकुर, सुरेश धोटेकर, महेश मालवीय ने बताया कि 11 कुंडीय विष्णु महायज्ञ की तैयारियां की जा रही है। श्री विष्णु महायज्ञ एवं हरिहर शिव महापुराण कथा 19 फरवरी से शुरू होगी। इस मौके पर कलश यात्रा सुबह 8 बजे शिव मंदिर से निकाली जाएगी। कथा प्रवचन दोपहर 1 से 4 बजे तक प्रतिदिन होंगे। कथा वाचन पंडित आचार्य शिवम कृष्ण बुधौलिया करेंगे। यज्ञ आहुति का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक शाम 4 से 6 बजे तक होगा। पूर्ण आहुति समाप्ति एवं महाप्रसादी वितरण 27 फरवरी दिन गुरुवार दोपहर 01 बजे से किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

Leave a Comment