Betul Ki Taja Khabar: मकान से गृहस्थी का सामना जलकर हुआ खाक, महिला जन सेवा ग्रुप ने की मदद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई (सलमान शाह) – नगर के समीपस्थ ग्राम कामथ में एक महिला के मकान में आग लग गई थी। आग से गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। जिसके बाद से महिला का परिवार परेशानी से गुजर रहा था। महिला जन सेवा ग्रुप के सदस्यों को जब महिला की परेशानी का पता चला तो मदद के लिए आगे आई। ग्रुप की सुमन पंडाग्रे, अनिता सिंह, सिंधू उघड़े, रंजना, सुनीता राउत, रूकमणि खावसे, कविता मिश्रा, मीना जोशी, मगरदे मैडम, राधिका मिश्रा, नीलू गजरे सहित अन्य ने बताया एक सप्ताह पहले कामथ निवासी सोनू साहू के मकान में आग लग गई थी। आग से अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, नकदी रुपए सहित गृहस्थी का सामन जल गया। इसके बाद से सोनू साहू आर्थिक रूप से परेशानी का सामना कर रही है।

CRIME NEWS: जुआ खेलते पुलिस ने 5 को पकड़ा, 1 फरार

महिला जन सेवा ग्रुप की महिलाओं ने आपस में राशि जमा कर सोनू के घर जाकर अनाज, कपड़े, बर्तन सहित अन्य जरूरत की सामग्री दी है। इसके साथ अन्य मदद का भी आश्वासन दिया। ग्रुप की महिलाओं का कहना है एक सप्ताह पहले सोनू साहू के घर में आग लगी थी। इसके बाद भी अभी तक उसकी परेशानी को सुनने के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। इस प्रकार की घटना होने पर जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों की मदद कर शासन की ओर से सहायता राशि उपलब्ध कराना चाहिए।

Leave a Comment