Betul Ki Taja Khabar- कुन्बी समाज संगठन का सामुहिक विवाह कार्यक्रम आज, तैयारियां पुर्ण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                            18 जोड़े लेगे अग्नि के सात फेरे

Betul Ki Taja Khabar/भैंसदेही (मनीष राठौर) :- भैंसदेही क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन ब्लाक भैंसदेही मिडिया प्रभारी कमलेश कावड़कर ने बताया कि 10वां सामुहिक विवाह महोत्सव आज 30 अप्रैल बुधवार को मां रेणुका धाम ग्राम धामनगांव में आयोजित होगा। सामुहिक विवाह समारोह को लेकर समाज संगठन की तैयारियां पूर्ण कर ली है। आज वर पक्ष बारात लेकर आयोजन स्थल पहुंचेगे, जहां हिन्दू-रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया जायेगा। आयोजन को लेकर समाज संगठन के भैंसदेही ब्लाक अध्यक्ष वासुदेव धोटे ने बताया कि सामुहिक विवाह समारोह के लिए विगत कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। 28 अप्रैल को वधु पक्ष की खनमिट्टी आई और मेंहदी कार्यक्रम 29 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार आयोजन स्थल पर ही जामुन की पत्तियों का मंडप बनाया गया। आज सामुहिक विवाह का आयेाजन होगा। जिसमें सामाजिक लोगों के अलावा जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेगे। समाज संगठन सचिव केशर लोखंडे ने बताया कि समाज संगठन की ओर से वर-वधु को पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, लौंग, घड़ी सहित कीचन का सामान और वर-वधु के कपड़े प्रदान किये जायेगे। महिला ब्लाक अध्यक्ष श्रीमति पावस महाले ने बताया कि रीति-रिवाज के अनुसार वधु की हल्दी, मेंहदी सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित हुए। जिसमें समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में यह रहेगे मुख्य अतिथि

सामुहिक विवाह कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व नपाध्यक्ष बैतूल राजेन्द्र देशमुख, पूर्व विधायक मुलताई पंजाबराव बोडखे, जिलाध्यक्ष कांग्रेस हेमंत वागद्रे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेश फाटे, नपा अध्यक्ष बैतूल पार्वतीबाई बारस्कर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, हंसलोक आश्रम मुलताई के जगदीश दवंडे, सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता एमपीईबी शैलेन्द्र वागद्रे, एसएस पंडाग्रे, पूर्व जिलाअध्यक्ष भाजपा बसंत माकोडे, समाजसेवी कृष्णा गायकी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांसे मौजूद रहेगे।

जनसंपर्क का पत्रकार रामकिशोर पवार की अधिमान्यता समाप्त करने का फैसला हाईकोर्ट ने किया रद्द

परिणय बंधन में बंधेगे 18 जोड़े

सामुहिक विवाह समारोह में 18 जोड़े परिणय बंधन में बंधेगे। कुन्बी समाज संगठन के ब्लाक अध्यक्ष वासुदेव धोटे ने बताया कि सामुहिक विवाह के लिए 18 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। जिनका समाज संगठन द्वारा हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया जायेगा। श्री धोटे ने बताया कि बारात सभी वर पक्ष के घर से प्रात: 9 बजे प्रस्तान करेगी। 11 बजे धामनगांव पहुंचेगी, जहां जनवासे की व्यवस्था प्राथमिक शाला भवन प्रांगण में की है। यहां से बैंडबाजे के साथ वर पक्ष बारात लेकर आयोजन स्थल पहुंचेगे। यहां अतिथियों की उपस्थित में सभी जोड़ों का विवाह संपन्न होगा। जिसके पश्चात स्वरूचि भोज का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Comment