Akshaya Tritiya/मुलताई। नगर से मासोद रोड पर ग्राम सांडिया के पास स्थित टेकड़ी पर अशोक बाबा के आश्रम के पास सूर्य मंदिर का निर्माण किया जाना है। बुधवार अक्षय तृतिया के पावन पर्व पर अशोक बाबा द्वारा विधि विधान से मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इस दौरान पंडित संतोष शर्मा, नवीन ओंकार, चिंटू खन्ना सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। इस संबन्ध में नवीन ओंकार एवं चिंटू खन्ना ने बताया कि लंबे समय से टेकड़ी पर बाबा का आश्रम स्थित है जहां सूर्य मंदिर निर्माण किया जाना है। अक्षय तृतिया पर्व पर बुधवार सुबह पंडित अशोक शर्मा की उपस्थिति में अशोक बाबा द्वारा मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया गया।
Akshaya Tritiya पर अशोक बाबा ने किया सूर्य मंदिर का भूमिपूजन
Published on:
