BETUL NEWS : बापू की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। और बापू के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार ही विश्व को शांति और सद्भाव के साथ प्रगति के पथ पर ले जाने का एकमात्र रास्ता है।

Breaking News : नव विवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामनारायण तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश में स्वतंत्रता की लड़ाई लड़कर अंग्रेजों से देश को आज़ाद करवाया। इनके संघर्ष का औजार सत्य और अहिंसा था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,वरिष्ठ कांग्रेसी सुखदेव घाणेकर,सैयद अफरोज भाई,प्रहलाद कोषे,पंजाब कनाठे,यादोराव मगरदे,दिनेश महाले,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर,नगर अध्यक्ष निखिल देशमुख,एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेंकर,बच्चू काबरा,विक्रम सांडे, मोहित राठौर,गजानन अस्वार,परवेज़ काबरा,उमेश अड़लक,उदित आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment