BETUL NEWS / भैंसदेही (मनीष राठौर) :- मप्र शिक्षक संघ तहसील और भैंसदेही ब्लाक ईकाई का गठन किया गया। निर्वाचन अधिकारी धनंजय धाड़से द्वारा दोनों ईकाई के चुनाव करवाए गए जिसमें सर्वसम्मति से रमेश धोटे को भैंसदेही ब्लाक अध्यक्ष एवं अशोक लोखंडे को तहसील अध्यक्ष चुना गया है। इसके साथ ही दोनों ईकाई में उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया है। इस दौरान ब्लाक के कई शिक्षक मौजूद थे। निर्वाचन प्रक्रिया में भैंसदेही ब्लाक के लिए सुनील बोड़खे को सचिव, उपाध्यक्ष गीता सेलकरी और कोषाध्यक्ष राजकुमार चढोकार और सहसचिव चंद्र किशोर बेले को चुना गया।
Breaking News : नव विवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव, परिजनों ने प्रताड़ना का लगाया आरोप
इसी प्रकार तहसील ईकाई में सर्वसम्मति से अशोक लोखंडे को अध्यक्ष और अनिल धोटे को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर रीना धुर्वे और सह सचिव पद पर दशरथ बरडे की नियुक्ति की गई। कार्यकारिणी सदस्यों में कंचना सोनारे, रूपलाल आठोले, रमेश धोटे और बुधलेश मोरे को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। संघ के सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षक हितों की रक्षा और उनके विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर अशोक सोनारे, धर्मराज मगरदे, संजू भावरे, रामेश्वर धुर्वे, महादेव मर्सकोले, रूपलाल आसोले मौजूद थे।