गुरूदेव श्रीराम शर्मा आचार्य का जन्मदिन मनाया
Betul Local News / मुलताई : वसंत पंचमी के पावन पर्व पर गायत्री परिजनों द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में गुरूदेव श्रीराम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें साधकों ने आहुति डाली उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख ने गुरूदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आध्यात्मिक पहलुओं से उपस्थित लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर निःशुल्क गुरू दीक्षा, अन्नप्राशन एवं पुंसवन संस्कार करवाए गए। साथ ही मां सरस्वती के वाद्ययंत्र का भी पूजन किया गया। इस अवसर पर गायत्री चेतना केन्द्र नरखेड़ में भी गायत्री परिजनों गायत्री परिजनों के द्वारा धर्म ध्वजा पहराकर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ किया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी, तहसील समन्वय समिति के सदस्य, महिला मंडल, युवा मंडल, प्रज्ञा मंडल के सभी भाई बहन उपस्थित रहे।