BETUL NEWS: सुखदेव पांसे बने मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

BETUL NEWS: सलमान शाह मुलताई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितू पटवारी द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे को मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। पांसे को मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मप्र कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन प्रभारी बनाये बनाये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी के उच्च नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और सुखदेव पांसे को बधाई प्रेषित की है जिसमें विरेन्द्र पटेल, वामनराव आकोटकर, डा विजय देशमुख, मिश्रीलाल धाकड़, जनपद उपाध्यक्ष देवीराम बनखेड़े, हेमंत मानकर, रमेश शिवहरे, हैबत साकरे, डा सुधाकर पाटनकर, मंदरलाल धुर्वे, बाबाराव ठाकरे, चंद्रशेखर बरोदे विजय शिवारे सचिन लिखितकर ने बधाई दी

BETUL NEWS: लाडली लक्ष्मी उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Comment