Betul News- ताप्ती वार्ड में विधायक ने किया ‘सेवा सदन’ का भूमिपूजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                            कहा विकास और सेवा की नई शुरुआत

Betul News/मुलताई। ताप्ती वार्ड में सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सेवा सदन कार्यालय का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। धार्मिक विधि-विधान और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम में विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर समाजसेवी लोकेश गीदकर की विशेष भूमिका रही, जिनके प्रयासों से यह सेवा केंद्र साकार हो रहा है। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज एवं ताप्ती माता की प्रेरणा को स्मरण करते हुए सेवा और समर्पण के इस नए केंद्र की नींव रखी गई। आयोजन स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। समाजसेवी लोकेश गीदकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा सदन को आधुनिक कमांड सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां से समाजहित के कार्यों को नई दिशा दी जाएगी। यह केंद्र क्षेत्र के नागरिकों के लिए विभिन्न सामाजिक और जनसेवा गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Read Also: महतपुर में गेहूं की फसल में आग, फायर ब्रिगेड ने गाय का कोठा बचाया सुरक्षित

Leave a Comment