Betul Samachar: गांव चलो अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके पहुंचे ग्राम बरखेड़, आदिवासी परंपराओं से हुआ स्वागत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/आठनेर :- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के उपलक्ष्य में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 11 से 13 अप्रैल तक गांव चलो, बस्ती चलो अभियान देशभर में चलाया जा रहा। इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर आठनेर नगर मंडल के ग्राम बरखेड़ पहुंचे।

ग्राम आगमन पर मंत्री उइके का स्वागत आदिवासी संस्कृति के अनुरूप ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा एवं महिलाओं द्वारा पारंपरिक आरती से किया गया। ग्रामवासियों के इस आत्मीय स्वागत से भावविभोर मंत्री ने आदिवासी नृत्य में भी सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री उइके ने कहा कि “भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं।” उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद, उनकी समस्याओं से अवगत होना एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना है।

श्री उइके ने ग्राम बरखेड़ को आदर्श ग्राम के रूप में गोद लेने की घोषणा की और बताया कि गांव के विकास में ग्रामवासियों की भागीदारी कितनी आवश्यक है, इस पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर बरखेड़ सहित जामपाटी और माजरेघोघरा की बूथ समितियों की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा, “पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को समय पर और सक्रिय रूप से क्रियान्वित कर, शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए।”

Betul Ki Taja Khabar: शर्ट शर्किट से आग लगाने से एक लाखा का नुकशान

कार्यक्रम के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके कार्यों की जानकारी ली गई और उन्हें लखपति दीदी बनने हेतु शुभकामनाएं दी गईं। इसके बाद मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन कर, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम का समापन गांव की नदी में श्रमदान कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णा गायकी ने किया और अंत में नगर मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने ने सभी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य अर्चना कृष्णा गायकी, सरपंच निशा धुर्वे, भाजपा नेता शिवदयाल आजाद, मनोज जगताप, मधुसूदन अमरुते, देवीदास गावंडे, विनय जीतपुरे, अजय पोटफोडे, रमेश गीद, माधोराव सातपुते, कृष्णा सराटकार, राजू सलामे, धनराज गावंडे, नीलम रायपुरे, आशीष बर्डे, सुनील गावंडे, कैलाश आजाद, सतीश ठाकरे, सुभाष ठाकरे, गुलबराव लिखितकर, प्रकाश आवटे, निखिल सोनी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment