बालिकाओं एवं किशोरियों को किया जागरूक
Betul Samachar/मुलताई :- नगर के भगत सिंह वार्ड की आंगनवाड़ी केंद्र में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी परियोजना अधिकारी कांता गुजरे एवं पर्यवेक्षक सरोज जगदेव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को विवाह अधिनियम 2006-2007 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम नंबर 8821813250, हेल्पलाइन नंबर 181,1098,100 का आवश्यकता पढ़ने पर उपयोग करने हेतु जागरूक किया गया। सेक्टर पर्यवेक्षक सरोज जगदेव द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विवाह की सही उम्र बालिकाओं के लिए 18 वर्ष तरह बालकों के लिए 21 वर्ष है।
Crime News: गौवंश को कत्लखाने ले जाते हुए 4 आरोपियो को गौवंश सहित पकड़ा
इसके पूर्ण होने पर ही विवाह किया जाना चाहिए।इस दौरान किशोरी , बालिकाएं तथा महिलाओं सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया जिसमें बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण हेतु नारे बाल विवाह अपराध हैं बालक बालिका के लिए अभिशाप है, पढ़ने लिखने की उम्र है बाल विवाह जुर्म है के माध्यम से जन-जन को जागरुक किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी परियोजना अधिकारी कांता गुजरे पर्यवेक्षक सरोज जगदेव सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किशोरी बालिकाएं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।