Betul Samachar/मुलताई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही नगर में कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर जश्न मनाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। नगर के बस स्टैंड पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का उत्सव मनाया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों का परिणाम है और यह जीत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में जगदीश पवार, गणेश साहू, राघवेंद्र रघुवंशी, निलेश चावरिया, पार्षद महेंद्र जैन वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक, लोकेश गीदकर, महेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Betul Ki Khabar: आगजनी पीड़ित परिवारों के मददगार बने कांग्रेस नेता रामू टेकाम

