पति को देख महिला प्रेमी ने 15 फिट पुलिया से लगाई छलांग, हाईवोल्टेज ड्रामा देख पुलिस पहुंची मौके पर, दी समझाइश , विडियो हुआ वायरल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही के गुदगांव चौपाटी पर एक प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामे का विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी अनुसार महिला के पति ने जब महिला और प्रेमी युवक को गुदगांव चौपाटी पर देखा तो प्रेमी युवक और महिला ने हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया एक साथ रहने की जीद पर अंडे प्रेमी और महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया।प्रेमी युवक ने आठनेर रोड़ पर स्थित 15 फिट पुलिया से छलांग लगा दी। जिसके बाद प्रेमी युवक को मामूली चोटे आई। प्रेमी युगल का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने दर्जनों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी वहीं महिला पति द्वारा डायल 112 पर दी गई सुचना पर भैंसदेही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मेंढाछिंवाड के प्रेमी युवक और महिला को भैंसदेही थाना लेकर पहुंची जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला को समझाइश दी जा रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार महिला के 15 वर्षीय बेटा बेटी है पति ने युवक पर आरोप लगाया है कि उसने उसके पत्नी को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया है जो अब घर नहीं लौट रही है । फिलहाल भैंसदेही पुलिस द्वारा महिला को समझाइश दी जा रही है।

Read Also: आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ब्लॉक कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Leave a Comment