Crime News/मुलताई। पुलिस को लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय द्वारा करीब 08 वर्ष पुराने चार अलग-अलग मामलों में जारी स्थायी वारंट के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 वर्ष, निवासी खल्ला के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और हर बार पुलिस की गिरफ्त से बच निकलता था। पुलिस के आने की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो जाता था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और लगातार उसकी तलाश जारी रखी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दुनावा बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सतर्कता से उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Crime News: 8 साल से फरार स्थायी वारंटी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
Published on:

