Gold Silver Price : सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें क्या है आज का लेटेस्ट रेट

By sourabh deshmukh

Published on:

Follow Us

 Gold Silver Price :- दीपावली और शादियों के सीजन के लिए सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज अच्छी खबर है। सोना और चांदी, दोनों के ही दामों में खासी गिरावट आई है। वैसे इनके दामों में गिरावट कल से ही शुरू हो गई थी। ऐसे में मौके का फायदा उठाकर आज ही इनकी खरीदी की जा सकती है।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को जारी सोना और चांदी के रेट्स के मुताबिक आज 999 की शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम की कीमत 78161 रुपये है। इसके अलावा 995 शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम की कीमत 77848 रुपये हैं। 916 की शुद्धता वाला सोना आज 71596 रुपये में 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं 750 की शुद्धता वाला सोना 58621 रुपये में 10 ग्राम मिल रहा है। इसके अलावा 585 की शुद्धता वाले सोने के 10 ग्राम के रेट 45724 रुपये हैं।

आज चांदी के यह हैं दाम (Gold Silver Price)

आज सोने के साथ ही चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी के शुरूआती दाम 97420 रुपये हैं। गिरावट के रूझान को देखते हुए इनमें और कमी होने की संभावना जताई जा रही है।

आज सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव? जानें अपने शहर का ताजा रेट - Gold  Silver Rate Today

बुधवार को आई थी इतनी गिरावट (Gold Silver Price)

इससे पहले बुधवार को सोना और चांदी, दोनों के ही दाम में गिरावट आई थी। बुधवार को 999 शुद्धता वाले सोने के दाम 78703 पर खुले थे जबकि 78692 रुपये पर बंद हुए। इसी तरह 995 शुद्धता वाले सोने के दाम 78388 पर खुले थे जबकि 78377 पर बंद हुए।

916 की शुद्धता वाले सोने के दाम 72092 पर खुले थे जबकि 72082 रुपये पर बंद हुए थे। इसके अलावा 750 की शुद्धता वाले सोने के दाम 59027 पर खुले जबकि 59019 रुपये पर बंद हुए। वहीं 585 की शुद्धता वाले सोने के दाम 46041 पर खुले जबकि 46035 रुपये पर बंद हुए।

Read Also : MP Weather Today – इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-आंधी की चेतावनी-

सोने की तरह चांदी की चमक भी कल थोड़ी मंद हुई थी। कल सुबह चांदी के शुरूआती दाम 99151 रुपये पर शुरू हुए थे। वहीं रात होते-होते इसमें गिरावट आई और यह 98862 पर बंद हुए थे।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे केवल सोना और चांदी भर के रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

Leave a Comment