इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी – तेज हवाों के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

IMD Weather Alert :- भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में लू की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। IMD ने यह भी कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तमिलनाडु, लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। यह 5 जून की अपनी सामान्य तिथि से कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी पहुँच चुका है।

देश में मौसम का मिजाज (IMD Weather Alert)

IMD ने 4 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में लू की स्थिति की भविष्यवाणी की है। साथ ही, उत्तर प्रदेश में 5 जून तक गर्म स्थिति रहने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 3 जून को लू की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों में लू का प्रकोप (IMD Weather Alert)

मौसम विभाग ने 5 जून तक झारखण्ड में, 4 जून से 6 जून तक ओडिशा में और 5 जून को हरियाणा, राजधानी दिल्ली में लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में देश में लू का प्रकोप कम होने की संभावना है।

फतेहपुर देश का सबसे गर्म स्थान (IMD Weather Alert)

बीतें दिन 46.2 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ उत्तर प्रदेश का फतेहपुर देश का सबसे गर्म स्थान रहा। IMD के अनुसार, आज सोमवार को केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में गरज के साथ (30-40 किमी प्रति घंटे) व्यापक वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Comment