अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नगर पालिका सभा कक्ष में कार्यक्रम आयोजन कर किया महिलाओं सम्मान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Women’s Day 2025 / मुलताई :- महिला बाल दिवस के मौके पर शनिवार को नगर पालिका में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने एक- दूसरे का सम्मान किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर, सभापति शिल्पा शर्मा और कुसुम मारुति पवार समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। नगर की महिलाओं ने अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर को विशेष रूप से सम्मानित किया। महिलाओं ने अध्यक्ष की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्षा गड़ेकर खुद नगर में घूमकर लोगों की समस्याएं सुनती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे अपने पद पर रहते हुए नगर के लोगों की सेवा करें। उन्होंने महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का भी भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नगर पालिका सभा कक्ष में अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गडेकर , सभापति श्रीमती शिल्पा मनीष शर्मा ,सभापति कुसुम मारुति पवार एवं महिला बाल विकास विभाग के सीडीपीओ श्रीमती कांता गुजरे एवं सुपरवाइजर सरोज जगदेव एवं नगरीक्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं वार्ड की महिलाएं शामिल हुई l

Read Also – Betul Ki Khabar : शासन की योजना से बच्चो को मिलेगा फायदा 40 बच्चो को मिली साइकिल

Leave a Comment