कम कीमत में बड़ा धमाका! Lava Bold N2 की पहली सेल शुरू…

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Lava Bold N2 First Sale:- इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड Lava का बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 अब सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे 17 फरवरी को लॉन्च किया था और इसकी पहली सेल आज, 27 फरवरी से शुरू हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च प्राइस ₹7,499 थी, लेकिन सेल ऑफर के तहत, फोन को आज दोपहर 12 बजे से सिर्फ ₹6,999 की शुरुआती कीमत है। यह कीमत, कूपन ऑफर के साथ, सिर्फ आज के लिए वैलिड है।

Lava Bold N2 की सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर लाइव हो चुकी है। अगर आप बजट में बड़ा डिस्प्ले और क्लीन एंड्राइड अनुभव चाहते हैं तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। “Be Fearless. Be Bold.” टैगलाइन के साथ आए इस स्मार्टफोन को कंपनी ने एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है।

स्पेसिफिकेशंस

Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इस प्राइस रेंज में 90Hz स्क्रीन मिलना इसे थोड़ा अलग बना सकता है। डिजाइन के लिहाज से फोन ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ इंडस ब्लैक और सैचेन वाइट कलर ऑप्शन में आता है।

Read Also:- Realme C83 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे – 

कैमरा

कैमरा सेक्शन में 13 मेगापिक्सल का AI डुअल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया माना जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है, जो डेली यूज, सोशल मीडिया और हल्के ऐप्स के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। फोन में 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट और 64GB स्टोरेज है।

सॉफ्टवेयर

Lava Bold N2 Android 15 Go Edition पर चलता है, जो क्लीन एंड्रॉयड एक्सपीरियंस दे सकता है है। कंपनी ने इसमें नो ब्लोटवेयर और नो एड्स का वादा किया है, जिससे यूजर्स को स्मूद और बिना रुकावट वाला अनुभव मिलेगा।

बैटरी

यह फोन 5000mAh की बड़ी बैटरी से लैस है, जो पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग भी मिलती है। जो इस रेंज में आपको अच्छी सुरक्षा दे सकती है।

Leave a Comment