MP Board 12th Time Table 2025 :- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक एक ही पारी में होंगी। छात्रों को हर विषय के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। सत्र सुबह 9 बजे शुरू होगा और दोपहर 13 बजे खत्म होगा। पहले दिन यानी मंगलवार 25 फरवरी को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। आखिरी दिन गणित का पेपर होगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर टाइम टेबल जारी कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा से जुड़ी जरूरी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई हैं। प्री-बोर्ड परीक्षाएं 16 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक चलेंगी।
ये रहा पूरा शेड्यूल (MP Board Class 12 Exam Datesheet)
- 25 फरवरी 2025- हिन्दी
- 28 फरवरी- अंग्रेजी
- 1 मार्च 2025- उर्दू/मराठी
- 4 मार्च- भौतिक शस्त्र/अर्थशास्त्र/एनिमल हस्बैंडरी मिल्क ट्रेड पॉल्ट्रीफ़ार्मिंग एंड फिशरीज/विज्ञान के तत्व/भारतीय कला का इतिहास
- 5 मार्च- बायोटेक्नोलॉजी/गायन वादन/तबला पंखावज
- 6 मार्च- ड्रॉइंग एंड डिजाइन
- 7 मार्च- भूगोल/क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर/स्टिल लाइफ एंड डिजाइन/शरीर रचना करोया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
- 8 मार्च- बायलॉजी
- 10 मार्च- मनोविज्ञान
- 11 मार्च- इन्फॉर्मैटिक्स प्रैक्टिसेस
- 12 मार्च- संस्कृत
- 17 मार्च- रसायन शास्त्र/इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/एली ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर/ड्रॉइंग एंड पेंटिंग/गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
- 19 मार्च- NSQF/शारीरिक शिक्षा
- 20 मार्च- समाज शास्त्र
- 22 मार्च- कृषि/होम साइंस (कला समूह)/बुक किपिंग एंड एकाउंटेंसी
- 24 मार्च- राजनीति शास्त्र
- 25 मार्च-गणित
Read Also – CBSE Exam 2025 : CBSE प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर गाइडलाइंस जारी, जानिए पूरी खबर
छात्र रखें इन बातों का ख्याल (MP Board Exam Guidelines)
छात्रों को सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध होना होगा। 15 मिनट पहले यानि सुबह 8:45 बजे एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले यानि सुबह 8:50 बजे उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। वहीं 8:55 बजे प्रश्न पत्र प्राप्त होगा। शिक्षा मंडल जरूरत पड़ने पर बिना किसी पूर्व सूचना के समय और तारीखों में बदलाव कर सकता है। अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।