MP में भीषण गर्मी का कहर, रतलाम बना सबसे गर्म शहर, 46.5°C पहुंचा तापमान, 11 जिलों में लू का अलर्ट

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

MP Weather News:- मध्य प्रदेश के लिए अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया गया है। लू का सबसे ज़्यादा असर इंदौर-उज्जैन संभाग में होने की उम्मीद है। बुधवार को 11 ज़िलों के लिए लू की चेतावनी जारी की गई थी। तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

मंगलवार को रतलाम में तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। वहीं, धार, श्योपुर और शाजापुर में तापमान 44 डिग्री से ज़्यादा दर्ज किया गया। राज्य के पाँच बड़े शहरों में से उज्जैन में 44.4 डिग्री, इंदौर में 43.6 डिग्री, भोपाल में 42.6 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और ग्वालियर में 41.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, निवाड़ी, बालाघाट, धार, इंदौर, सागर, रायसेन, सीहोर और छिंदवाड़ा में तेज़ हवाओं का असर भी देखा गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवातीय परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। एक अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ 15 मई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बुधवार को इन जिलों में चलेगी लू

  • इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की है.
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, ग्वालियर-चंबल, महाकौशल, बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में गर्म हवाओं के साथ तापमान 42-44 के पार जा सकता है।

Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव?

16 मई तक हीट वेव का अलर्ट

  • 14 मई: इंदौर, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, धार, अलीराजपुर और झाबुआ ।
  • 15 मई: इंदौर, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, अलीराजपुर ।
  • 16 मई: मौसम विभाग के मुताबिक रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, उज्जैन, इंदौर, देवास, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा ।

Leave a Comment