Sone Ka Bhav Aaj Ka: आज क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें आपके शहर में क्‍या है भाव?

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Sone Ka Bhav Aaj Ka:- सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बाजार ओपन होने के बाद 0.1% गिरकर यानी 158 रुपये गिरावट के साथ 153785 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस रह गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,52,096 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 800 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट152096 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट151487 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट139320 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट114072 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88976 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155430₹142490₹116610
मुंबई₹155280₹142340₹116460
कोलकाता₹155280₹142340₹116460
चेन्नई₹155990₹142990₹118540
पटना₹155330₹142390₹116510
लखनऊ₹155430₹142490₹116610
मेरठ₹155430₹142490₹116610
अयोध्या₹155430₹142490₹116610
कानपुर₹155430₹142490₹116610
गाजियाबाद₹155430₹142490₹116610
नोएडा₹155430₹142490₹116610
गुरुग्राम₹155430₹142490₹116610
चंडीगढ़₹155430₹142490₹116610
जयपुर₹155430₹142490₹116610
लुधियाना₹155430₹142490₹116610
गुवाहाटी₹155280₹142340₹116460
इंदौर₹155330₹142390₹116510
सूरत₹155330₹142390₹116510
अहमदाबाद₹155330₹142390₹116510
वडोदरा₹155330₹142390₹116510
पुणे₹155280₹142340₹116460
नागपुर₹155280₹142340₹116460
नासिक₹155310₹142370₹116490
बैंगलोर₹155280₹142340₹116460
भुवनेश्वर₹155280₹142340₹116460
कटक₹155280₹142340₹116460
केरल₹155280₹142340₹116460
रायपुर₹155280₹142340₹116460
हैदराबाद₹155280₹142340₹116460

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

खुदरा कारोबारियों और स्टॉकिस्ट की तरफ से ताजा खरीदारी आने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोना 800 रुपये की तेजी के साथ 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 800 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 0.52 प्रतिशत गिरकर 4,805.09 डॉलर प्रति औंस रह गया।

Leave a Comment