Weather News Today- 27 अप्रैल को फिर बदलेगा मौसम, आज 11 जिलों में लू का अलर्ट !

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Weather News Today:- गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश में तपिश और बढ़ा दी है।  शुक्रवार को भी 11 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को नर्मदापुरम में 43.8 डिग्री, खजुराहो में 43.4 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं एक दर्जन जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा।

अगर बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री,उज्जैन में 40 डिग्री ,ग्वालियर में 40.8 डिग्री और जबलपुर 41.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इधर, लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए जबलपुर, सागर और नर्मदापुरम में कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और सख्त होने वाले हैं।

भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू चल सकती है। 25-26 अप्रैल को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्ना, सिवनी में लू का असर रहेगा।

फिलहाल दो-तीन दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। तापमान में भी इजाफा देखने को मिल सकता है। हालांकि अगले हफ्ते एक नई मौसम प्रणाली के सक्रिय होने से 27 अप्रैल को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Comment