Weather Update:- Madhya Pradesh में भीषण गर्मी का दौर शुरु हो गया हैं। दिन के साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। बुधवार (22 अप्रैल 2026) को खजुराहो में 43.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.2 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। एक दर्जन जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार रहा।
गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में भी गर्मी का असर तेज रहेगा। बीते दिन जबलपुर में 41.6 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, भोपाल में 40.6 डिग्री, उज्जैन में 40.2 डिग्री और इंदौर में 40 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
भोपाल मौसम केंद्र के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। मध्य और उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 167-204 किमी/घंटा की गति से पछुआ जेट स्ट्रीम हवा चल रही हैं।
Gold-Silver की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 10 ग्राम का भाव
अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिम और पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 अप्रैल तक लू का अधिक प्रभाव रहेगा लेकिन 26 अप्रैल से असर कम होने की संभावना है, हालांकि उत्तर और पूर्वी हिस्सों में गर्मी का असर बना रह सकता है। मई में तापमान के 45 °C तक पहुंचने और लू चलने की संभावना जताई गई है।
गुरुवार को 19 जिलों में लू का अलर्ट
ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर में लू का असर रहेगा।

