Betul Local News/मुलताई। गांधी चौक स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में शुक्रवार से सप्त दिवसीय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर प्रवचनकर्ता पंडित आदित्य भूषण जी शर्मा ने राम नाम के महत्व पर आधारित दिव्य कथा का वाचन किया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व नगरवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा में जय जय श्री राम के घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूरे आयोजन में पंडित दिनेश चंद्र शर्मा का मार्गदर्शन रहा। आयोजक श्री राम मंदिर भक्त मंडल मुलताई द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सातों दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा श्रद्धालुओं ने बताया कि श्री राम कथा के माध्यम से समाज में धर्म, सदाचार और मर्यादा की भावना सुदृढ़ होगी। अगले छह दिनों तक प्रतिदिन सांयकाल कथा का वाचन किया जाएगा।
Read Also: साईं सेवा समिति ने ताप्ती तट पर की महाआरती

