Betul Ki Taja Khabar/मुलताई । ग्राम बघोड़ा में शमशान घाट के समग्र विकास एवं जनसुविधा विस्तार के उद्देश्य से कांग्रेस नेता सचिन हनुमंत लिखितकर द्वारा विभिन्न आवश्यक कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि यह कार्य स्व. श्येनू बाई स्व. भूरा लिखितकर, स्व. सरस्वती बाई, स्व. गोविन्दराव लिखितकर, स्व. महादेव लिखितकर एवं स्व. कुमार हेमंत लिखितकर की पावन स्मृति में किया जा रहा है।
Read Also: महाविद्यालय में वेस्ट मटेरियल से बनी वस्तुओं का हुआ प्रदर्शन
प्रस्तावित कार्यों में 100 मीटर पाइप लाइन निर्माण, शुद्ध पेयजल हेतु प्याऊ की स्थापना, अंतिम संस्कार हेतु जल की समुचित व्यवस्था के लिए टांका निर्माण तथा छाया हेतु 51 पौधों का वृक्षारोपण शामिल है। ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सचिन लिखितकर द्वारा किए जा रहे ये जनहित कार्य ग्राम के लिए अत्यंत उपयोगी एवं सराहनीय हैं। ग्राम के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके प्रयासों से गांव में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आमजन को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

