भीषण गर्मी में प्रतिदिन ग्रामीण अंचलों में मच रहा आग का तांडव
Betul News Today/मुलताई। मंगलवार क्षेत्र के चार गांवों में आग लगने की घटना से ग्रामीणों को आर्थिक क्षति पहुंची हैं। मौके पर नगर से फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू किया गया। फायर ब्रिगेड के सुमीत पुरी ने बताया कि सुबह 10.18 पर ग्राम कान्हाबघोली में फुमेन सिंह के खेत में आग लगने से नरवाई और भूसा जल गया साथ ही एक पेड़ में भी आग लग गई। 12.40 बजे जंबाड़ी में ओमकार चौहान के खेत की गन्ना बाड़ी आग लग गई इसके साथ ही सूखी घांस एवं नरवाई भी जल गई। 3.20 बजे ग्राम चिखली खुर्द के प्रभु गावंडे के खेत में आग लगने से नरवाई, जलाऊ लकड़ी सहित एक भैंस भी आग की चपेट में आ गई। इसे बाद 4.15 बजे सोंडिया में श्याम रघुवंशी के खेत में आग लगने से जलाऊ लकड़ी, घांस एवं राईमुनिया का पेड़ जल गया। चारों घटनाओं में फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया गया। गौरतलब है कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसमें प्रतिदिन आग लगने की घटनाएं हो रही है। इस वर्ष अप्रैल माह में सबसे अधिक आग लगने का भी रिकार्ड है।
Betul Ki Taja Khabar- बघोड़ा में शमशान घाट विकास कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न

