Dhar News:– मध्य प्रदेश के धार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित कंपनी में भीषण आग लग गई है और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।
क्या है पूरा मामला?
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित ‘हजारगो वेस्ट’ कंपनी में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर से ही काला धुआं आसमान छूता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं।
स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों को एहतियात बरतने और मार्ग को खाली रखने की सलाह दी है ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए।

MP NEWS TODAY: स्कूल से लौटते समय युवती का अपहरण कर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
खबर लिखे जाने तक इस घटना में किसी तरह की जनहानि की बात सामने नहीं आई है। हालांकि आग इतनी भीषण है कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें बहुत ऊंची दिखाई दे रही हैं और इलाके में आग की वजह से गर्मी बढ़ गई है।
हालांकि आग की वजह से मौके पर मौजूद तमाम चीजें जलती हुई दिख रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग से होने वाला नुकसान काफी होगा। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है और आग को बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और आग को बुझाने में दमकलकर्मियों को भी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि आग काफी फैल गई है और लपटें बहुत ऊपर तक दिख रही हैं। चूंकि ये एक औद्योगिक क्षेत्र है, इसलिए ये मामला काफी चर्चा में है।

