Crime News/मुलताई। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा दो अलग-अलग प्रकरणों में स्थायी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अमित उर्फ चिन्टू पिता मारोतीराव उम्र 35 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण न्यायालय में पेशी से लगातार अनुपस्थित रहता था तथा पुलिस के पहुंचने की सूचना मिलते ही चकमा देकर फरार हो जाता था।
Read Also: पोषण पखवाड़ा एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम छात्रावास में आयोजित
आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे और मुखबिर भी सक्रिय किए गए थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने व्ही.आई.पी. स्कूल मुलताई हाईवे के पास घेराबंदी कर आरोपी को बमुश्किल पकड़ लिया गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

