पार्षद ने कहा तिलक वार्ड में अधिकारियों की लापरवाही से टेंडर के बावजूद नहीं हो रहे काम
Betul News/मुलताई। नगर पालिका द्वारा विगत एक सप्ताह पूर्व छोटे तालाब के सुंदरीकरण के कार्यों का भूमिपूजन विधायक के हस्ते कराया गया था। लेकिन भूमिपूजन के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्य प्रारंभ नही हो पाया है जिससे ताप्ती भक्तों में रोष व्याप्त है। वार्ड पार्षद अजय यादव ने बताया कि तिलक वार्ड में अधिकारियों की लापरवाही के कारण विकास कार्य नही हो पा रहे हैं जिससे वे वार्डवासियो को जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तामी सरोवर में स्लूज गेट तथा वर्तमान में छोटे तालाब के कार्यों का टेंडर हो चुका है लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं। जिसके कारण समयावधि में कार्य प्रारंभ नही हो रहे हैं तो पूर्ण कैसे होंगे इसे लेकर संशय है। अजय यादव ने बताया कि छोटे तालाब का सुंदरीकरण तथा स्लूज गेट के कार्य ऐसे हैं जो समयावधि में पूर्ण किए जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बारिश के पूर्व यदि निर्माण कार्य पूर्ण नही हुए तो आगे बारिश के मौसम में कार्य पूर्ण होना संभव नहीं है। इधर अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य प्रारंभ होने के आश्वासन जनप्रतिनिधियों को दिए जा रहे हैं लेकिन कार्य प्रारंभ नहीं हो रहे हैं जिससे कहीं ना कहीं अधिकारियों को लापरवाही साफ सामने आ रही है।
पूरे मामले में उल्लेखनीय है कि छोटे तालाब के भूमिपूजन के समय विधायक चंद्रशेखर देशमुख भी अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज हुए थे तथा उन्होंने नपा के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के सामने ही जमकर फटकार भी लगाई थी लेकिन बताया जा रहा है कि इस फटकार का भी अधिकारियों पर कोई असर नहीं हुआ है। पार्षद अजय यादव ने बताया कि तिलक वार्ड में ही ताप्ती सरोवर पर तीन कार्य लवित हैं जिसमें दंसवा घाट का निर्माण भी शामिल है लेकिन तीनों ही कार्य ताप्ती से संबन्धित होने के बावजूद लटके हुए हैं ऐसी स्थिति में वे आगे उच्चाधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।
Betul Ki Khabar: भीषण गर्मी में हो रहे बच्चे परेशान, कलेक्टर के आदेश आंगनवाड़ी पर लागू नहीं
जलमार्ग होने के बावजूद स्वीकृत हुआ सौंदयीकरण का कार्य
पूरे मामले में गौरतलब है कि विगत लंबे समय से तापी जल मार्ग को लेकर ताप्ती भकों द्वारा मुहीम चलाई जा रही है जिसके तहत छोटे तालाब के पास प्रशासन द्वारा जलमार्ग चिन्हित भी किया गया है। उक्त मामले में ताप्ती भक्त दिनेश कालभोर ने बताया कि प्रशासन द्वारा अतिक्रमण भी चिन्हित कर लिया गया है लेकिन नगर पालिका द्वारा इसके बावजूद सौदर्याकरण का कार्य स्वीकृत किया गया है। यदि चिन्हित स्थान से जलमार्ग निकाला जाता है तो छोटे तालाब के सौदर्याकरण का कार्य में लगाई गई राशि बर्बाद हो सकती है। उन्होंने बताया कि जब तक जलमार्ग की स्थिति साफ नहीं हो जाती तब तक छोटे तालाब पर कोई भी निर्माण कार्य राशि का दुरूपयोग हो होगा। उन्होंने कहा कि पहले जलमार्ग का कार्य हो जाए इसके बाद ही जलमार्ग को ध्यान में रखते हुए छोटे तालाब का सौंदर्याकरण का कार्य होना चाहिए।

