Betul Ki Khabar: भीषण गर्मी में हो रहे बच्चे परेशान, कलेक्टर के आदेश आंगनवाड़ी पर लागू नहीं

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                नगर की आंगनवाड़ियों में कहीं विद्युत कनेक्शन नहीं तो कहीं काटी लाईन, अव्यवस्था

Betul Ki Khabar/मुलताई। भीषण गर्मी के दृष्टिगत जिला कलेक्टर डा. सौरभ संजय सोनवणे ने बच्चों को राहत देने के लिए सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक कक्षाएं तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई है ताकि बच्चे लू, डिहाईड्रेशन सहित गर्मी से होने वाली अन्य बीमारियों से बच सकें। लेकिन कलेक्टर के आदेश नगर सहित क्षेत्र की आंगनवाड़ियों पर लागू नहीं है जिससे वर्तमान में भीषण गर्मी एवं उमस के बावजूद आंगनवाड़ियां बच्चों के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जा रही है। आंगनवाड़ियां संचालित होने से छोटे छोटे बच्चों को मजबूरी में पालक भेज रहे हैं जबकि स्कूलों पर कलेक्टर के आदेश लागू होने से बच्चों की छुट्टी कर दी गई है। ऐसी स्थिति में सवाल यह उठता है कि छोटे छोटे बच्चों के लिए गर्मी में कलेक्टर के आदेश क्यों नही लागू किए जा रहे हैं। यदि भीषण गर्मी में आंगनवाड़ी जाने वाले नन्हें मुन्ने बच्चों की तबियत बिगड़ती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। बताया जा रहा है कि विगत 26 अप्रैल से कलेक्टर का आदेश प्रभाव में है लेकिन आंगनवाड़ियां बकायदा संचालित की जा रही है जिस पर कलेक्टर का आदेश लागू नहीं है। वर्तमान में सबह होते ही गर्मी चालू हो जाती है तथा दोपहर 12 बजे तक गमों चरम पर होती है जहां छोटे बच्चों को आंगनवाड़ी में बैठना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में जब नियम स्कूलों में लागू हो रहे हैं तो आंगनवाड़ी में क्यों नही लागू हो रहे इसे लेकर पालकगण दुविधा में नजर आ रहे हैं तथा बच्चों को आंगनवाड़ी भेजना के लिए मजबूर हैं।

Read Also:- Betul Samachar News: विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

कहीं विद्युत कनेक्शन नहीं तो कहीं लाईन कटी

एक तरफ जहां भीषण गर्मी के बावजूद आंगनवाड़ियां संचालित की जा रही है वहीं आंगनवाड़ी भवनों में व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषप्रद नहीं है। बताया जा रहा है कि नगर में संचालित 15 आंगनवाड़ी में कहीं विद्युत कनेक्शन हैं तो कहीं नहीं है। किसी आंगनवाड़ी में कनेक्शन है तो पर्याष व्यवस्था नहीं है जिससे भीषण गर्मी में बच्चों को परेशान होना पड़ रह है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महावीर वार्ड स्थित आंगनवाड़ी में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इधर सुभाष वार्ड की आंगनवाड़ों में बिल नहीं जमा होने के कारण विद्युत वितरण कंपनी ने लाईन काट दी है जिसके कारण बच्चे भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं।

परियोजना अधिकारी ने कहा नहीं है आदेश

भीषण गर्मी एवं उमस में भी आंगनवाड़ियां संचालित किए जाने के संबन्ध में जब महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी गीता मालवीय में चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि उनके विभाग को आंगनवाड़ी बंद रखने के आदेश नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आगनवाड़ी संचालित की जा रही है जिसके बाद दूसरी शिफ्ट में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को अन्य कार्य निपटाना पड़ता है। गीता मालवीय ने बताया कि सुभाष वार्ड को आंगनवाड़ी में वर्तमान में विद्युत कनेक्शन कटा हुआ है वहीं अन्य आंगनवाड़ियों में बिजली चालू है।

Leave a Comment