Bijli Cut/मुलताई। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा भीषण गर्मी में चार चार घंटों की घोषित बिजली कटौती की जा रही है। इसके बावजूद नगर में अघोषित बिजली कटौती भी लगातार की जा रही है। अघोषित कटौती को लेकर नगरवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
नागपुर नाका क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि लगातार बिजली बंद होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली सप्लाई बंद कर दी जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रहवासियों ने बताया कि दिन और रात में कई बार बिजली कटौती होने से घरों में पानी की समस्या, गर्मी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बंद होने जैसी परेशानियां बढ़ गई हैं। व्यापारियों को भी कामकाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि यदि मेंटेनेंस या अन्य कारणों से बिजली बंद की जाती है तो पहले सूचना दी जाए, ताकि लोग आवश्यक व्यवस्थाएं कर सकें। नागरिकों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
Betul Daily News: लोक अदालत शिविर 9 मई को,नपा देगी टैक्स में छूट

