Betul Daily News/मुलताई। नगर पालिका परिषद मुलताई द्वारा 9 मई 2026 शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में विभिन्न कारों में छूट प्रदान की जाएगी। नगर पालिका द्वारा शहर में लगाए गए बैनर एवं प्रचार-प्रसार के माध्यम से नागरिकों को कर में छूट की जानकारी दी जा रही है। नगर पालिका द्वारा दी जा रही जानकारी में बताया कि संपत्ति कर, समेकित कर एवं जल कर के मामलों में 25 प्रतिशत से लेकर 100 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। इसके लिए करदाताओं से निर्धारित समयावधि में अपना बकाया कर जमा करने की अपील की गई है। नगर पालिका का उद्देश्य अधिक से अधिक करदाताओं को राहत प्रदान करते हुए लंबित कर मामलों का निराकरण करना है। प्रशासन ने नागरिकों से लोक अदालत का लाभ उठाकर अपने बकाया कर का भुगतान करने की अपील की है।
Betul Ki Taja Khabar: मुलताई और सांईखेड़ा में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर

