Gold-Silver :- पश्चिम एशिया में तनाव और सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील के चलते सोने की कीमतों में लगातार असर दिख रहा है। कल कीमतों में 8808 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज बाजार ओपन होते ही फिर गिरावट शुरू हो गई लेकिन 11 बजे तक फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव अब तक 0.28% बढ़कर यानी 454 रुपये गिरावट के साथ 1,62,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,62,186 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 1,60,977 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना जबरदस्त बढ़ोतरी के साथ 1,65,350 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना हालांकि 0.3 प्रतिशत टूटकर 4,700.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)
160977 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)
160332 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)
147455 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)
120733 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)
94172 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?