लेनदेन विवाद में युवक की हत्या शव जलाशय में पेड़ के तने के नीचे दबकर छुपाया गया बोरदेही पुलिस की त्वरित करवाई एक आरोपी अभी फरार
Betul News/बोरदेही- थाना बोरदेही क्षेत्र में हुए चर्चित सेल्टिया जलाशय हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है प्रारंभिक जांच में मजदूरी के पैसे के लेनदेन को लेकर पुरानी रंजिश हत्या की वजह सामने आई है पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई शिवकुमार सिंह के मार्गदर्शन में थाना बोरदेही पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया पुलिस के अनुसार 15 मई 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम कारोपानी के समीप स्थित सेल्टिया जलाशय में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम भट्टी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वहां मृतक का शव पानी में औंधे मुंह पड़ा मिला जिसे एक भारी पेड़ के तने के नीचे दबाया गया था शव पर सिर गर्दन गले और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए मृतक की पहचान राजू उइके उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ढकरवाडी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने और गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई जांच के दौरान सामने आयि कि मृतक और आरोपियों के बीच मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था l
Accident News: तेज़ रफ्तार कार 35 फीट गहरे कुएं में गिरी; तीन युवक घायल, दो के हाथ-पैर टूटे
इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या की साजिश रची पुलिस के अनुसार 13 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद राजू उइके आरोपियों के साथ मोटरसाइकिल से गया था जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा तकनीकी साक्ष्यों पूछताछ और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें हत्या का खुलासा हुआ आरोपियों ने मिलकर पहले मृतक के साथ मारपीट की फिर उसकी हत्या कर शव को जलाशय में छुपा दिया गिरफ्तार आरोपी रूपेश कड़वे निवासी ग्राम टुंई ढाना सेल्टिया थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा आयुष नर्रे निवासी ग्राम बामला थाना बोरदही जिला बैतूल तेजीलाल उइके निवासी ग्राम ढकरवाडी थाना नवेगांव जिला छिंदवाड़ा एक विधि विरुद्ध बालक मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 95 / 26 के तहत धारा 103 (1) 238(क) 190,191(2),191(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने हत्या जैसे गंभीर प्रकरण का त्वरित खुलासा करने पर बोरदेही पुलिस टीम की सराहना की है उन्होंने कहा कि जिले में गंभीर अपराधों में शामिल आरोपियों को के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी इस कार्रवाई में एसडीओपी के सिंह निरीक्षक राधेश्याम भट्टी मिंतलाल धुर्वे प्रधान आरक्षक हरिराम डडोरे अनिल धुर्वे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही l

