Betul News/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही की कोथलकुण्ड ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले कोरकूढाना गांव में पिछले तीन दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है जिससे पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है भीषण गर्मी के बीच बिजली सप्लाई बंद होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ रही है ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा कोरकूढाना गांव में जाने वाली लाईन का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को रात भर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की परेशानी सबसे ज्यादा बढ़ गई है l
ग्रामीण लच्छीराम जावरकर,अलकेश मावस्कर,राधेलाल सेलुकर, सुजल लोखंडे,ने बताया कि मोबाइल चार्जिंग, पंखे और अन्य जरूरी उपकरण बंद पड़े हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर बदलने या सुधार कार्य की कोई पहल नहीं की गई इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है l
Read Also: Betul Ki Taja Khabar: पड़ोसी खेत की नरवाई से फैली आग, 4 एकड़ गन्नाबाड़ी जलकर खाक
इनका कहना है
ऐ ई भारत पंद्राम भैंसदेही का कहना है बकाया राशि होने के कारण कुल बकाया राशि का 10 प्रतिशत जमा करने के बाद ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा

