Betul Ki Khabar: धार पंचायत के हरिमऊ गांव में भीषण पानी की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही तहसील की धार पंचायत अंतर्गत हरिमऊ गांव में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है प्रधानमंत्री नल-जल योजना पूरी तरह बंद है कुएं हैंडपंप भी दमतोड़ चुके है जिससे करीब एक हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हो रही है गांव के अधिकांश लोग एकमात्र कुएं के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

हरिमऊ गांव में लगभग 200 परिवार निवासरत हैं। गांव में 324 पुरुष एवं 313 महिला मतदाता हैं जबकि छोटे-बड़े सभी लोगों को मिलाकर गांव की आबादी लगभग एक हजार बताई जा रही है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में केवल दो हैंडपंप हैं उनका जल स्रोत भी दम तोड़ रहा है जिससे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।

स्थिति यह है कि ग्रामीणों को 5 किलोमीटर दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ रहा है महिलाएं और बच्चे रोजाना पानी भरने के लिए घंटों लाइन लगाकर अपने नंबर का इंतजार करते है गांव के लोग फिलहाल एकमात्र कुएं पर आश्रित हैं जहां सुबह से ही पानी भरने वालों की भीड़ लग जाती है और कुएं के अंदर मधुमक्खी का डेरा है फिर भी कुएं के अंदर उतरकर एक व्यक्ति पानी देता है तब उन्हें पानी मिलता है उसके बाद घंटों इन्तजार के बाद थोड़ा बहुत पानी कुएं में आ पाता है ये आलम है हरिमऊ गांव का पानी की समस्या पर ग्रामीण गोपाल धाड़से,किशोर कास्देकर, किशोर भूसुमकर, बीरचंद कास्देकर, ताराचंद बारस्कर,रमेश धाड़से, बुलजी भूसुमकर, ने बताया कि प्रधानमंत्री नल-जल योजना के तहत गांव में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है नल जल योजना पूरी तरह बंद है जिससे समस्या और गंभीर हो गई है l

Betul News: सेल्टिया जलाशय हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा 4 आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है शासन की प्रधानमंत्री नल-जल योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है लेकिन यहां स्थिति इसके विपरीत है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

इनका कहना है….

धार पंचायत की सरपंच रामकली काशीराम भूसुमकर ने बताया कि गांव में पानी की समस्या गंभीर है जिससे पूरा गांव परेशान है हमने जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी है

Leave a Comment