Betul Samachar- स्लूज गेट निर्माण प्रारंभ नहीं होने पर एल्डरमैन ने जताई नाराजगी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                         छोटा तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण करने का कहा

Betul Samachar/मुलताई। विगत दो माह पहले ताप्ती सरोवर में स्लूज गेट का टेंडर होने के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही से ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं करने पर नपा एल्डरमैन ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।

एल्डरमैन श्यामू ढोमने, राजू चौबे, प्रीतम सिंह सिसोदिया, निलेश चावरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता बिशन पंजाबी ने उपयंत्री महेश शर्मा से शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का कहा।

Read Also: Betul Ki Taja Khabar- भारत विकास परिषद की कार्यशाला एवं दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

इसके साथ ही छोटा तालाब सौंदर्यीकरण कार्य की धीमी गति पर भी चिंता जताई गई और बारिश के पूर्व निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण करने का कहा गया। एल्डरमैन राजू चौबे ने बताया कि मां ताप्ती सरोवर का निर्माण एवं सुधार कार्य नगरवासियों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्लूज गेट के कार्य में विलंब होने से निर्माण कार्य लगभग 8 माह के लिए लंबित हो सकता है जिससे इस वर्ष भी ताप्ती मंदिर में पानी भरेगा तथा श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। उन्होंने बताया कि स्लूज के का निर्माण नहीं होने से बारिश में लंबे समय तक ताप्ती मंदिर में पानी भरा रहता है जिससे मंदिर दिनों दिन क्षतिग्रस्त हो रहा है। इसके लिए अधिकारियों को पूरी तत्परता से स्लूज गेट का कार्य प्रारंभ करना चाहिए लेकिन निर्माण कार्य में लगातार विलंब हो रहा है तथा संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई भी नहीं की जा रही है।

Leave a Comment