Betul Samachar: दवा विक्रेता संघ ने किया 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                   व्यापारियों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

Betul Samachar/मुलताई। मुलताई सहित क्षेत्र के दवा विक्रेता संघ द्वारा विगत लंबे समय से विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है। इसके बावजूद शासन प्रशासन द्वारा मांगों पर ध्यान नही देने तथा समस्या दिन पर दिन बढ़ने से परेशान दवा विक्रेता संघ द्वारा आगामी 20 मई को विरोध स्वरूप राष्ट्र व्यापी बंद का ऐलान किया गया है। इसके लिए दवा विक्रेता संघ मुलताई के व्यापारियों द्वारा तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी गई है। दवा विक्रेता संघ के महेश नायक तथा देवेन्द्र धोपाड़े सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि दवा विक्रेता लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं जिससे उनके व्यवसाय पर संकट आ गया है ऐसी स्थिति में शासन प्रशासन से सहयोग की मांग की जा रही है। बार बार गुहार लगाने तथा चेतावनी के बावजूद शासन प्रशासन द्वारा दवा विक्रेताओं के पक्ष कोई कार्रवाई नही करने से संघ को आगामी 20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान करना पड़ रहा है। व्यापारियों द्वारा शासन प्रशासन से शीघ्र समस्याओं का हल निकालने की मांग की गई है।

Betul News: कोरकूढाना में ट्रांसफार्मर खराब 3 दिन से अंधेरे में ग्रामीण परेशान

Leave a Comment