Aaj ka Gold Silver Rate:- अमेरिका और ईरान में तनाव के बीच सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.23% गिरकर यानी 366 रुपये गिरावट के साथ 1,59,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,59,606 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाला सोने का भाव बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। सोने की कीमतों में पिछले तीन सत्रों में कुल 2,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार सुबह तक सोना 1,58,538 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)
158538 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)
157903 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)
145221 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)
118904 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)
92745 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?